शेयर करें !
posted on : October 1, 2021 5:40 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के देशाली विकास खंड में शुक्रवार को आयोजित आंगनवाडी कार्यकत्री सम्मान समारोह में बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि आंगनवाडी कार्यकत्री समाज की असली रीढ़ है। नौनिहाल बच्चों की पहली पाठशाला भी आंगनवाडी ही है।

दशोली ब्लाॅक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक ने कहा कि कोरोना काल में हुए लाॅक डाउन के दौरान जब लोग घरों में थे उस समय आंगनवाडी कार्यकत्रियों ने अपने और अपने परिवार की चिंता किये बगैर घरों से निकल कर समाज की सेवा की है जो एक सराहनीय कार्य रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही अनेकों योजनाओं में आपना योगदान दे रही है। इस मौके पर आंगनवाडी कार्यकत्री संगठन की ब्लाॅक अध्यक्ष बिंदू भट्ट ने वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग भी रखी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, प्रमुख विनीता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, राज्य मंत्री पुष्पा पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!