शेयर करें !
posted on : June 26, 2021 6:14 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित शक्ति केंद्रों के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी है और हमारा लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्यों को ले जाकर सेवाभाव से कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया ताकि सभी लोग इसका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ को मजबूत करने की अपील भी की।

इस अवसर पर  विधायक महेंद्र भट्ट, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी, महामंत्री ललित मिश्रा, अवधेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा रानी रावत, पूजा देवी ग्राम प्रधान गुडम सज्जन सिंह, दर्शन सिंह, अजीत सिंह, प्रेमसिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!