शेयर करें !
posted on : September 18, 2023 7:35 pm
Independence Day 2026 Greetings

पोखरी(चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा,  उड़ामांडा एवं सिनाऊं की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर वापसी में सोमवार को अपने भक्तों से मिलने उड़ामांडा पहुंची।

सोमवार को मां इंद्रामती की डोली ने सर्वप्रथम पोखरी नगर पंचायत क्षेत्र में भक्तों को दर्शन दिए।उसके बाद यात्रा मार्ग में मां की उत्सव डोली ने विनायकधार, देवस्थान, नागनाथ, बंदरमाली एवं देवरखाल में भक्तों को दर्शन दिए एवं रात्रि प्रवास के लिए उड़ामांडा पहुंची। मंगलवार को माता की डोली रात्रि प्रवास के लिए सिनाऊं पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में भक्तों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर माता की डोली का स्वागत किया एवं माता के भजन एवं जागर गाकर माता से मनौती मांगी। इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, प्रधान चंद्रमोहन सिंह नेगी, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, ढोलववादक संतोष कुमार, प्रेमलाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!