देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकासस खंड के ग्वालदम स्थित एसएसबी पर्वतारोहण शाखा की ओर से इस वर्ष माह सितम्बर-अक्टूबर में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री एरिया में स्थित पर्वत माउन्ट रुद्रगैरा पर 29 सदस्यीय पर्वतारोही दल को आरोहण के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्र में पर्वतारोहण का अभ्यास करवाने के लिए रवाना किया गया। 29 सदस्यीय पर्वतारोही दल मे आठ पर्वतारोही जो कि सुबोध कुमार चंदोला  एसओ लीडर, मुख्य आरक्षी, कैलाश चन्द्र जोशी, नरेंद्र सिंह, दिलदार सिंह, आरक्षी प्रदीप सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, अरविंद कुमार घागरे, इंदर सिंह माउंट रुद्रगैरा की चोटी को फतह करेंगे।

मंगलवार को संस्थान के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि अमित कुमार, महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल सीमान्त मुख्यालय रानीखेत की ओर से पर्वतारोही दल के प्रमुख को राष्ट्रीय ध्वज और बल का ध्वज प्रदान कर हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर शहीदों को पुष्पांजलि दी गयी, पौधरोपण किया गया तत्पश्चात संस्थान के सभागार में ब्रीफिंग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के उप महानिरीक्षक  अनिल कुमार शर्मा की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस अभियान दल के लीडर एवरेस्टर  सुबोध कुमार चंदोला की ओर से इस अभियान दल के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होने बताया कि यह अभियान दल पांच सितम्बर को ग्वालदम से रवाना होकर रात्रि विश्राम के लिए श्रीनगर पहुंचेगा, छह सितम्बर को उत्तरकाशी होते हुए गंगोत्री पहुंचेगा, जहां से दल अपनी पैदल यात्रा को नौ सितम्बर से प्रारम्भ करेगा, अगले दिन 10 सितम्बर को लगभग 14500 फिट की ऊंचाई में अपना बेस कैम्प स्थापित करेगा। बेस कैम्प से आगे लगने वाले कैम्पों के फेरी का कार्य किया जायेगा तत्पश्चात योजना अनुसार कार्य चलता रहा तो दल की ओर से माउंट रुद्रगैरा की चोटी पर राष्ट्रीय झंडा और बल का झंडा फहराया जायेगा। कार्यक्रम में महानिरीक्षक अमित कुमार, उप कमांडेंट आमोद, रेंज अधिकारी हरीश टमटा, ग्राम प्रधान हीरा सिंह बोरा, एसबीआई प्रबंधक शशांक सिंह, प्राचार्य अजय घिल्डियाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!