शेयर करें !
posted on : September 16, 2023 7:42 pm
Independence Day 2026 Greetings

देवाल (चमोली)। बधाण की नंदा देवी लोकजात  उत्सव डोली अपने सातवें पड़ाव चेपडो गांव से देवाल ब्लाक की सीमा कोठी गांव से होते हुए आठवें पड़ाव धरातल्ला गांव पहुंच गई है। जहां पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।

शनिवार को दोपहर में नंदा लोकजात यात्रा चेपडो के थोकदार नंदा देवी  के पाश्वा  त्रिलोक सिंह बुटोला ने देव नृत्य  कर पूजा अर्चना के बाद यात्रा को दिन के भोज के लिए देवाल ब्लांक की सीमा कोठी गांव में पहुंचाया। यहां पर गांव के  यशवंत सिंह बडियारी, क्षेपंस  सीमा बिष्ट, उमा देवी,  के साथ ग्रामीणें ने नंदा देवी के उत्सव डोली का स्वागत किया।  ग्राम देवसारी, चिड़िया, सरकोट, कल्याणी, ग्वालदम और गरूड़ से आए नंदा भक्तों ने भेंट अर्पित की। रविवार को लोकजात यात्रा अपने नवें पड़ाव बेराधार गांव जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!