थराली (चमोली)। हिमायल की अराध्या नंदा देवी के छह माह थराली विकास खंड के देवराड़ा स्थित नंदा सिद्धपीठ में प्रवास के बाद शुक्रवार को अपने मायके कुरूड़ के लिए विदाई से पूर्व गुरूवार को देवराड़ा में नंदा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जो नंदा की विदाई तक जारी रहेगा। 

गुरुवार को मां नंदा के मंदिर परिसर में नंन्दा महोत्सव की शुरुआत चमोली जिला पंचायत की सदस्य बबिता त्रिकोटी और देवराडा मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन हटवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान देवराडा मंदिर में लोल्टी, तुंगेश्वर, हरचंद और देवराडा  की महिला मंगल दलो की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। बड़ी संख्या में यहां पहुंचे नंदा भक्तो ने मां नंदा के दर्शन कर सुख समृद्धि की मनोतिया मांगी। गुरूवार की रात्रि को जागरण किया जाएगा। और भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष देवराडा मंदिर समिति भुवन हटवाल, जिला पंचायत सदस्य बबीता त्रिकोटी, पार्षद सीमा गुसाई, राधिका जोशी, गंगा सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!