शेयर करें !
posted on : February 27, 2022 6:24 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रभारी सचिव सचिन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 12 मार्च को जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर सहित बाहय स्थित न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, पोखरी, थराली तथा गैरसैंण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एनआईएक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक, कुंटम्ब न्यायालयों के मामले, श्रम, भूमि अर्जन के मामले, सिविल अपील और राजस्व के मामले, मनरेगा, विद्युत, जलकर के बिलों, बिक्रीकर, आयकर, अप्रत्यक्षकर, वेतन भत्तों, वन, आपदा प्रतिकर, क्षतिपूर्ति, विविध अपील, आपराधिक अपील, मूल वाद, याचिकाएं, नगरपालिका एवं नगर पंचायत, दुकान, पुलिस अधिनियम इत्यादि सहित अन्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  किसी भी कार्य दिवस में संबंधित न्यायालय में मामलों को लोक अदालत में निस्तारित किये जाने के लिए प्रार्थना पत्र देकर मामले को लोक अदालत में पंजीकृत करवा सकते हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!