शेयर करें !
posted on : March 9, 2022 6:16 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के अन्तर्गत सभी न्यायालयों में  12 मार्च  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस बाबत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रट सचिन कुमार ने बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिरकण, के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 मार्च को जनपद चमोली के जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर, बाह्य न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी तथा गैरसैंण में लोक अदालत का आयोजन होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय मामले, एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक, कुटुम्ब न्यायालयों के मामलें, श्रम, भूमि अर्जन के मामले, सिविल अपील, राजस्व के मामले, मनरेगा, विद्युत, जलकर के बिलों, विक्रीकर, आयकर, अप्रत्यक्षकर, वेतन भत्तों, वन, आपदा प्रतिकर और अन्य मामलों का निस्तारण किया जायेगा।

 

 

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!