गोपेश्वर (चमोली)। आजादी के अमृत महोत्सव पर नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर की ओर से विर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न अधिकारी, कर्मचारियों, स्वयंसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबन्धन, उत्तराखण्ड़ व निदेशक नन्दादेवी बायोस्फियर बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर निशान्त वर्मा ने की। कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव सुरक्षा वनाग्नि सुरक्षा कार्यों में सराहनीय कार्य करने वाले 10 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया। जिनमें वन क्षेत्राधिकारी, गोपेश्वर रेंज आरती मैठाणी को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबन्धन के क्षेत्र में, सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश भट्ट को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में, प्रवक्ता धन सिंह घरिया को स्थानीय छात्र-छात्राओं के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए, वन आरक्षी सन्तोष सिंह रावत को पौधरोपण कार्यों में विशेष योगदान के लिए, दैनिक श्रमिक जय प्रकाश किमोठी को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में तथा राजेन्द्र सिंह रावत, विजेन्द्र कठैत, सुनीलनाथन बिष्ट, प्रेमपाल सिंह को वनाग्नि सुरक्षा कार्यों में विशेष योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग इंद्र सिंह नेगी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!