posted on : August 11, 2024 5:40 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के मंडल घाटी  स्वायत्त सहकारिता, बैरागना की रविवार को वार्षिक आम सभा की बैठक हुई जिसमें नई कार्यकारणी का गठन किया गया।

वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि के रुप में ग्राम प्रधान बैरागना आशा देवी और सहायक प्रबंधक रीप महेंद्र सिंह कफोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बैठक में बिजनेश प्रमोटर रामेश्वरी सेमवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा रीप परियोजना और एनआरएलएम के सहयोग से चलाई जा रही आजीविका संवर्धन गतिविधियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर कलस्टर की कार्यकारिणी का गठन भी किया जिसमें देवेश्वरी नेगी अध्यक्ष, शकुंतला देवी सचिव,् लता देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान बैरागना आशा देवी ने कहा कि वह स्वयं भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है और आज महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक स्थिति में जो भी परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। उसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवम् ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना की मुख्य भूमिका है। आम सभा बैठक में जानकारी देते हुए सहायक प्रबंधक महेन्द्र कफोला ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों एवम् कलस्टरो के माध्यम से महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए रीप परियोजना भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष मंडल घाटी क्लस्टर के अन्तर्गत रीप से 42 महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों एवम् अल्ट्रा पूअर पैकेज के माध्यम से लाभ पहुंचाया गया है। बैठक में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। जिसमें झुमैलो, लोकगीत आदि शामिल थे। समूह सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर बीएमएम एनआरएलएम मोहन सिंह नेगी, कृषि विभाग से एडीओ मुकेश कुमार, रीप ब्लॉक दशोली से एमएडंई मनोज कुंवर, आजीविका समन्वयक देवेंद्र नेगी, सहायक प्रसार कृषि एवम् पशुपालन विकास गुसाईं, विकास नौटियाल, कलस्टर कार्मिक आशा नेगी, रोहित, शशांक, विनोद कुमार, अंजलि, कुलदीप सिंह, ममता, अंशुल सिंह, अनामिका, विकास बिष्ट, नीरजा पंवार, प्रियंका बिष्ट, आरती बिष्ट, पुष्पा देवी, उमा देवी, सरोजनी बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!