शेयर करें !
posted on : August 8, 2021 6:58 pm

वृक्षमित्र समिति ने नक्षत्र वाटिका में रोपे पौध

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। आजादी  के अमृत महोत्सव के अवसर पर पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज गोदली के एनएसएस स्वयं सेवियों  व श्रीगढ़ ग्राम सभा की महिला मंगल दल ने चारापति वाले पौधों का रोपण किया वहीं वृक्षमित्र समिति की ओर से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में नक्षत्र वाटिका तैयार कर उसमें विभिन्न प्रकार के औषधीय पादपों का रोपण किया गया।

 

गोदली इंटर कालेज के एनएसस के स्वयं सेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी पेड़वाले गुरुजी धन सिंह घरिया के नेतृत्व में वन पंचायत भूमि पर चारापत्ती प्रजाति व फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष लीला देवी, रश्मि देवी, अंजु, लक्ष्मी, रवीना, जमुना, नीलम, निकिता, रंजना, तेजपाल, ज्योति प्रकाश आदि मौजूद थे।

वहीं गोपेश्वर में नक्षत्र वाटिका में पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के नेतृत्व में औषधीय व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर सर्वोदयी कार्यकर्ता मुरारी लाल, विकास जुगरान, रितेश बगवाडी, चरण सिंह, ओम प्रकाश भट्ट, रेखा नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!