शेयर करें !
posted on : March 25, 2022 5:50 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गोपेश्वर के एनएसएस के छात्रों ने शुक्रवार को गोपेश्वर में नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली निकाल कर आम जनमानस से नशे से दूर रहने की अपील की।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सात दिवसीय एनएसएस के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गोपीनाथ मंदिर से शुरू होते हुए नगर के विभिन्न स्थनों से गुजरते हुए वापस गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंची। रैली में स्वयं सेवियों ने नशा मुक्ति के नारों के साथ आम जनता को नशे के दुष्परिणामें के बारें में जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी भगवती प्रसाद पुरोहित, विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश उनियाल, आचार्य मंगला प्रसाद, मनोज रतूडी, लखपत फरस्वाण, मधुबाला नौटियाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!