posted on : March 21, 2021 6:32 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में पर्पल ग्रुप वर्ष 2020-21 का ओवर ऑल चैम्पियन रहा। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर यहां कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।

नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की ओर से आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के लिये छात्राओं को यलो, पर्पल, ग्रीन और ब्लू चार वर्गों में बांटा गया था। ऐसे में वर्ष 2020-21 के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पर्पल ग्रुप को विजेता चुना गया। प्रतियोगिता के समापन समारो में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसके में छात्राओं ने गढवाली, जौनसारी, पंजाबी, गुजराती, मराठी लोकनृत्य, लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता कपरुवाण ने कॉलेज की आख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्ष 2016से संचालित कॉलेज को दो वर्षों तक टिहरी में संचालित करने के बाद वर्ष 2018 में गोपेश्वर में कॉलेज का संचालन शुरु किया गया। वर्तमान तक कॉलेज से तीन बैच पासआउट हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज का परीक्षाफल वर्तमान तक शत  प्रतिशत रहा है। उन्होंने बदरीनाथ विधायक से कॉलेज को मुख्य सड़क के जोड़ने वाले मार्ग के सुधारीकरण और कर्मचारियों के रिक्त पदों को तैनाती की मांग की। बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कॉलेज प्रशासन को उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बत्र्वाल, अवधेश सिंह, ईश्वर सिंह और अनूप पुरोहित आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!