शेयर करें !
posted on : March 21, 2026 7:38 pm

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के चार साल पूरे होने पर 23 से 25 मार्च तक चमोली जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर 23 से 25 मार्च तक जनपद में सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने बैठक में सभी विभागों को अपने-अपने स्टाल लगाने को कहा। उनका कहना था कि इसके जरिए आम लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ दिया जा सकेगा। इस दौरान खेल विभाग के तत्वाधान में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। सभी ब्लाॅक मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीडीओ ने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार किया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय उत्पादों के विपणन की व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय महिलाओं को उत्पादों के विपणन से आर्थिकी का लाभ मिलेगा।

इस दौरान परियोजना अधिकारी आनंद भाकुनी, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, एसीएमओ डॉ. वैभव कृष्णा समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!