शेयर करें !
posted on : February 1, 2023 8:34 pm

हल्द्वानी। बीती देर रात मामूली विवाद पर एक रेस्टोरेंट कारोबारी ने दूसरे रेस्टोरेंट कारोबारी को गोली मार दी, जिससे रेस्टोरेंट कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया है।

विदित हो कि मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के पंचक्की रोड का बताया जा रहा है। यहां दो रेस्टोरेंट्स कारोबारी एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और एक रेस्टोरेंट कारोबारी ने दूसरे के ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे बिशन सिंह नाम के रेस्टोरेंट कारोबारी को गोली लग गईं। गोली जबड़े को फाड़ते हुए पार कर गई। गोली की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना मंगलवार की बताई जा रही हैं। दोनों रेस्टोरेंट संचालक चंपावत के एक ही गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के आला अधिकारी के अलावा हल्द्वानी कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसको बरेली रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। उनका कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। एसओजी और पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!