शेयर करें !
posted on : August 21, 2026 5:32 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। बंद घर का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी करने वाले आरोपी को कर्णप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो जोड़ी चांदी के कंगन, दो जोड़ी पायल, सूटकेस और जैकेट बरामद किए हैं।

गुरूवार को वार्ड नंबर छह, गौचर निवासी सत्यपाल सिंह चैधरी ने कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह उपचार के लिए देहरादून गए थे। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारियों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। घर से उनके नाती के चांदी के कंगन, पायल, सूटकेस और जैकेट चोरी थे।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में 14-15 अगस्त की रात एक संदिग्ध व्यक्ति ग्रिफ चैक से घर की ओर जाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

शुक्रवार को पुलिस ने गौचर-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरस्वती विद्या मंदिर के आगे प्रतीक्षालय के पास संदिग्ध उमेद सिंह भंडारी को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना कबूल कर ली।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चमोली, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग के विभिन्न थानों में चोरी समेत अन्य धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपित के विरूद्ध मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!