गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के घाट विकास खंड के राजकीय इंटर काॅलेज कांडई के स्थान पर राजकीय इंटर काॅलेज सितेल को अटल आदर्श विद्यालय बनाये जाने की घोषणा का क्षेत्रीय जनता ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एक ज्ञापन मंगलवार को शिक्षा मंत्री व सचिव को ज्ञापन भेजा है। 

क्षेत्र पंचायत सदस्य दर्शन सिंह रावत व सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत कन्याल का कहना है कि सरकार की ओर से प्रत्येक विकास खंड के दो विद्यालयों को अटल आदर्श विद्यालय चयनित किये जाने की घोषणा के बाद घाट विकास खंड के राइका घाट व कांडई को अटल आदर्श विद्यालय घोषित किया गया था लेकिन समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि अब राइका कांडई के स्थान पर राइका सितेल को अटल आदर्श विद्यालय बनाया जा रहा है। जो कि क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है। उनका कहना है कि जब पहले कांडई को अटल आदर्श विद्यालय बनाने की सूची जारी कर दी गई है तो अब किस आधार पर इसको हटाकर सितेल को चुना गया है। उनका यह भी कहना है कि सितेल व घाट इंटर कालेज नजदीकी विद्यालय है जबकि कांडई विकास खंड घाट का दुरस्थ विद्यालय है। इस विद्यालय के अटल आदर्श विद्यालय चुने जाने से कांडई क्षेत्र के छात्रों का भी विकास संभव होता साथ ही शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार आता। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि कांडई विद्यालय को यथावत रखा जाय अन्यथा ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!