शेयर करें !
posted on : April 2, 2022 4:09 pm
Independence Day 2026 Greetings

दो लोगों की कमेटी को सौंपी गई है जांच

देहरादून। राज्य के जिला सहकारी बैंकों में हुई चतुर्थ श्रेणी भर्ती में गड़बड़ी मंत्री धन सिंह रावत ने दिए जांच के आदेश। बता दे कि प्रशासन ने उप निबंधक कुमार नीरज बेलवाल और उप निबंधक कुमार मान सिंह सैनी को जांच अधिकारी बनाया गया और जांच जल्द से जल्द पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।सभी जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के 423 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी इन भर्तियों में जिला सहकारी बैंक प्रबंधन के स्तर पर गड़बड़ी की जाने की शिकायत स्तर तक पहुंची थी।  बता दे कि शिकायतों पर पूर्व में भी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगी थी उस दौरान हरिद्वार में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई थी जिससे पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने भर्ती पर रोक लगा दी थी।

सचिव सहकारिता आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि सहकारिता मंत्री के आदेशों के क्रम में जांच टीम का गठन कर दिया गया है जांच जल्द से जल्द पूरी की जाने के निर्देश भी दिए गए हैं जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!