posted on : January 11, 2022 5:37 pm
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तहसील कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कर्णप्रयाग नौटी-पैठाणी मोटर मार्ग पर बीते आठ दिसम्बर को बुलेरोे वाहन संख्या यूके-11-टीए-1198 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार दो व्यक्तियों में एक एक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरा घायल को गया था। इस दुर्घटना की जिला मजिस्ट्रेट चमोली हिमांशु खुराना ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए है। जिसकी जांच एसडीएम कर्णप्रयाग को सौंपी गई है। जांच अधिकारी उपजिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति 15 दिन के अन्तर्गत सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में उनके कार्यालय को उपलब्ध करा सकता है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
