शेयर करें !
posted on : November 23, 2020 4:39 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तहसील जोशीमठ के क्षेत्रान्तर्गत विष्णुप्रयाग के निकट टयां पुल पर सात नवम्बर की सायं 6:45 पर वाहन संख्या यूके-08 टीए-5653 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी, एक घायल हो गया तथा दो व्यक्ति लापता हो गए। उक्त दो व्यक्तियों की खोजबीन एसडीआरएफ की ओर से गतिमान है। जिला मजिस्टेªट स्वाति एस भदौरिया के आदेशों के अनुपालन में इस वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्टेªटी जांच उप जिला मजिस्टेªट जोशीमठ को सौंपी गई है।

जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट जोशीमठ कुमकुम जोशी नेे बताया कि इस वाहन दुघर्टना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो, तो वह व्यक्ति तत्काल सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में उनके कार्यालय/न्यायालय जोशीमठ में स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करा सकते है।    

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!