शेयर करें !
posted on : January 20, 2022 5:44 pm
Independence Day 2026 Greetings

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के कुलसारी में आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक के दौरान गुरूवार को राज्य स्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष कलम सिंह राणा सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं।

कुलसारी में  कांग्रेस पार्टी के  कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं थराली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के के प्रबल दावेदार प्रो. जीतराम की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस की एक बैठक में राज्य स्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष कलम सिंह राणा, थराली विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष विक्रम राम मेहर, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राजिलाल रोधियाल समेत कई अन्य लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में सम्मिलित होने पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल के रूप में क्षेत्रीय पार्टी सिर्फ वोट काटने तक ही सीमित है। ऐसे में विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशी पिछड़ जाते हैं। ऐसे में विकास की सोच रखने वाले लोगों को आगे लाने के लिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। इस मौके पर प्रो. जीत राम में पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत के साथ बनने जा रही हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा ने भारी बहुमत के बाद भी राज्य के साथ तीन-तीन मुख्यमंत्री बदल कर जो मजाक किया और राज्य के विकास को अवरूद्ध किया हैं। उसका सबक जनता इस चुनाव में भाजपा को बुरी तरह से हरा कर लेंगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव में जुटने की अपील की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!