शेयर करें !
posted on : March 19, 2021 6:54 pm

गोपेश्वर (चमोली)। महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग से बाहर किये गये आउट सोर्सिंग कर्मियों ने पुनः बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने पुराने नौ माह के वेतन का भुगतान किये जाने के साथ ही अप्रैल माह से पुनः तैनाती किये जाने की मांग की है।

आउट सोर्सिंग कर्मी दिव्या नेगी का कहना है कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मियों की पिछले वर्ष सितम्बर माह में बिना नौ  माह के वेतन भुगातान के ही सेवा समाप्त कर दी थी। जो उनके साथ अन्याय है। उनका कहना है कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आउट सोर्सिंग कर्मी बखूबी से जनता के बीच पहुंचा कर लाभान्वित कर रहे थे। लेकिन विभाग की ओर से उन्हें हटा दिया गया है। जिससे उनके सामने आर्थिकी के साथ ही रोजगार की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उसकी समस्या के समाधान की मांग की है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!