शेयर करें !
posted on : September 5, 2023 4:20 pm
Independence Day 2026 Greetings

देवाल (चमोली)। यूपीसीएल में आउट सोर्सिंग से लगे कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने शीध्र वेतन भुगतान करने मांग की है।

यूपीसीएल में आउट सोर्सिंग कर्मचारी लाइनमैन मीटर रीडर, अन्य कार्यरत कर्मचारियों ने बताया है कि पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी बनी है। पूरे जनपद में 178 कर्मचारी वर्तमान में जनपद में बिजली का काम देख रहे हैं। बताया है कि अल्प वेतन में काम कर रहे हैं। कर्मचारी महेश चन्द्र, ए राम ने बताया है वर्तमान में आउट सोर्सिंग के माध्यम से लगे कर्मचारियों का ईपीएफ 1248 रूपया कट रहा है, पहले 1630 रूप कटता था। 10 हजार रुपए मिल रहे हैं। वह भी समय पर नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उन्होंने शीघ्र पांच माह के वेतन का भुगतान की मांग उठाई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!