posted on : May 11, 2021 5:22 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में ग्रामीण निर्माण विभाग की सुस्त कार्य प्रणाली कोविड केयर सेंटर के संचानल में परेशानी का सबब बन गई है। आरडब्लूडी को भुगतान के नौ माह बाद भी यहां आक्सीजन प्लांट का संयोजन नहीं किया जा सका है। जिससे यहां कोविड मरीजों के उपचार के लिये आवश्यक आक्सीजन की सप्लाई में चिकित्सालय प्रशासन को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

बता दें कि सरकार की ओर से जिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट संयोजन के लिये बीते वर्ष धनराशि स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसके संयोजन और लाइन निर्माण की जिम्मेदारी आरडब्लूडी को सौंपी गयी। जिस पर आरडब्लूडी की ओर से पाइप लाइन निर्माण कार्य कार्य पूर्ण कर लिया गया है। लेकिन वर्तमान तक आक्सीजन प्लांट का संयोजन नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार बीते अगस्त माह में विभाग को 49 लाख की राशि का भुगतान कर दिया गया है। वहीं प्लांट संयोजन में हो रही देरी पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने विभाग को नोटिस भेजा है। वहीं प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह ने भी मामले में शीघ्र कार्रवाई के आदेश दिये गये हैं। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते वर्तमान तक यहां आक्सीजन प्लांट के संयोजन का कार्य तक शुरु नहीं हो सका है।

 

जिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट के संयोजन को लेकर हो रही देरी के लिये निर्माणदायी विभाग को नोटिस देकर शीघ्र संयोजन के निर्देश दिये गये हैं। जिस पर विभाग की ओर से शीघ्र प्लांट संयोजन की बात कही गई है।

डा. एमएस खासी, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी, चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!