शेयर करें !
posted on : September 26, 2026 5:13 pm
  • 15 अक्टूबर तक जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज हो गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न कार्यदायी संस्थाएं सड़कों पर पैचवर्क में जुटी हैं। 25 सितंबर तक जिले में 56.90 किलोमीटर सड़क का पैचवर्क पूरा किया जा चुका है। यह लोक निर्माण विभाग के निर्धारित 176.05 किमी लक्ष्य का 32.32 प्रतिशत है।

लोक निर्माण विभाग ने जिले में 15 अक्टूबर तक कुल 176.05 किमी सड़क पर पैचवर्क का लक्ष्य तय किया है। इसमें 112 किमी राज्य मार्ग, 40 किमी प्रमुख जिला मार्ग और 24.05 किमी अन्य जिला मार्ग शामिल हैं। जिले के छह लोनिवि खंडों के अंतर्गत कुल 467.37 किमी सड़कें हैं।

अभियान में लोनिवि के अलावा बीआरओ, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई और एनएचआईडीसीएल की सड़कें भी शामिल हैं। 75 आरसीसी के 27.07 किमी सड़क नेटवर्क में 1.33 किमी पैचवर्क का लक्ष्य है, जिसमें 0.15 किमी काम पूरा हो चुका है। 66 आरसीसी के तहत 82 किमी सड़क में 22 किमी और 123 आरसीसीध्ग्रेफ के तहत करीब 169.62 किमी सड़क में 5.05 किमी पैचवर्क का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रप्रयाग को 229.895 किमी में से 165 किमी सड़क गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य दिया गया है। पीएमजीएसवाई खंड गैरसैंण के तहत 32.10 किमी में 3.44 किमी और एनएचआईडीसीएल नंदप्रयाग के तहत 100 किमी में 29 किमी सड़क को गड्ढामुक्त किया जाना है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को 15 अक्टूबर की समयसीमा के भीतर काम में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का जोर बारिश के बाद खराब हुई सड़कों में पैचवर्क पूरा कर आम लोगों और यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने पर है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!