शेयर करें !
posted on : April 18, 2022 12:28 pm
Independence Day 2026 Greetings

एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर किया रेस्क्यू

बागेश्वर। कपकोट के झोपडा नामक स्थान पर एक पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोग घालय हो गये। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

सोमवार को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि झोपडा नामक स्थान पर एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी हिरदेश परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि पिकअप, वाहन नम्बर यूके 02सीए 0858 है जिसमे 02 लोग सवार थे, जो बैकरी का सामान लेकर भराड़ी से सामा की ओर जा रहे थे। झोपड़ा नामक स्थान के पास पहुंचकर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एसडीआरएफ टीम ने त्वरित रेस्क्यू कर दोनो हीरा सिंह पुत्र श्री श्याम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ऐंठान कपकोट बागेश्वर, जगत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी लीली कपकोट बागेश्वर को सकुशल रेस्क्यू किया गया व प्राथमिक उपचार देने के उपरांत 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमों में पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी हिरदेश परिहार, आरक्षी टीका सिंह, आरक्षी प्रदीप मेहता, आरक्षी सोहन चैबे आरक्षी गिरदेश जोशी व उपनल चालक जितेंद्र नेगी शामिल रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!