posted on : July 18, 2021 8:05 pm

गोपेश्वर (चमोली)। संकल्प अभियान और वन पंचायत टंगसा की ओर से रविवार को गांव के वन पंचायत भूमि पर 300 फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान पुलिस अधक्षीक यशवंत सिंह चैहान ने पौध रोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने रोपे गये पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

ग्राम पंचायत टंगसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान व चिपको नेता मुराली लाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिये आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर से पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्य करने की आवश्यकता है। संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी ने कहा कि पौध रोपण के साथ संरक्षण आवश्यक है। जिसके चलते उन्होंने संकल्प अभियान शुरु किया और प्रत्येक व्यक्ति को सीमित पौध रोपण कर उसके संरक्षण के लिये जागरुक करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच भरत सिंह, पूर्व वन पंचायत सरपंच सुरेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश तिवारी, रजनी देवी, उमा देवी, दम्यंती देवी, भागीरथी देवी, संदीप तिवारी, शिवेंद्र नेगी, सुरजीत खत्री, चंडी प्रसाद तिवारी, नारायण सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

उधर, चमोली जिले के सदूरवर्ती देवाल ब्लॉक के वाण गांव  में गढ़भूमि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रविवार को सुराई और देवदार के सौ से अधिक पौधों का रोपण किया, वहीं जिला मुख्यालय गोपेश्वर में वृक्ष मित्र समिति ने धन्वंतरी वाटिका में औषधीय पादपों का रोपण किया गया। गढ़भूमि स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बबीता देवी नें कहा उनके समूह का उद्देश्य है कि लोग अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के प्रति सजग रहे साथ ही जंगलों को बचाने में भी अहम भूमिका निभाये। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से जंगल बढेंगे, हरियाली बढेगी, शुद्ध हवा मिलेगी और जलस्रोत रीचार्ज होंगे। हमारा समूह प्रत्येक साल बरसात के मौसम में पौधरोपण करता है। इस अवसर पर बबिता देवी, महेशी देवी, जमुना देवी, नर्वदा देवी, ममता देवी, हीरा देवी, कस्तूरा देवी, रूकमणी आदि शामिल थे।

इधर, जिला मुख्यालय गोपेश्वर में धन्वंतरी वाटिका में वृक्षमित्र समिति की ओर से पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के नेतृत्व में औषधीय पौधों का रोपण किया गया। जिसमें हरड, बहेडा, आंवला, तेजपात, जामुन, नीम, अर्जुन, नागकेशर, खैर, शमी, कदम, निर्गुन्डी आदि का रोपण किया गया तथा गोपेश्वर वाईपास मोटर मार्ग पर शोभाकार पौधों रात की रानी ,गुडहल, कनेर, हारश्रृंगार, मौलश्री आदि की कलमें लगाई गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुंवरसिंह नेगी, जीपी देवराड़ी, खुशहाल सिंह नेगी, चरण, गिरीश, सोहन, सार्थक आदि शामिल थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!