शेयर करें !
posted on : July 31, 2021 5:20 pm
Independence Day 2026 Greetings

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के मुंदोली-देवाल मोटर मार्ग पर बने गड्ढों ने भरे जाने के विरोध में शनिवार को सड़क के इन गड्ढों में पौधरोपण किया। इस दौरान वहां से जब विधायक थराली मुन्नी देवी शाह का वाहन गुजर रहा था तो लोगों ने वाहन को आगे नहीं जाने दिया और गढ्ढों में पौधरोपण का कार्य जारी रखा।

क्षेत्र पंचायत सदस्य ल्वाणी प्रताप राम व लाखन सिंह रावत का कहना है कि एक लंबे समय से स्थानीय लोग देवाल-मुंदोली मोटर मार्ग पर बने गढ्ढों को भरने की मांग करते आ रहे है लेकिन शासन प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। यहां तक की थराली के विधायक को भी इस संबंध में शिकायत की गई थी लेकिन उन्होंने भी इन गढ्ढों को भरवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किये गये जिससे लोगों में काफी रोष व्याप्त था। शनिवार को विरोध स्वरूप सड़क पर बने इन गढ्ढों में पौधरोपण किया गया ताकि लोग इन गढ्ढों से बच कर चले और किसी प्रकार की दुर्घटना होने से बच सके। इस मौके पर सौरभ कुमार, रणजीत सिंह, सचिन परिहार, महेश राम आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!