गोपेश्वर (चमोली)। जल उगाओ अभियान के तहत चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी में सोमवार को दो सौ पौधों का रोपण किया गया।

स्वयं सेवी संस्था लोक विज्ञान संस्थान और जनदेश की ओर से सोमवार को ग्राम पंचायत भेटा में महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के सहयोग से भेटा के मगरा तोक में विभिन्न प्रजाति के दो सौ पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में अलकनंदा भूमि संरक्षण के रेंज अधिकारी पीएस बुटोला ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि नमी संरक्षण और पौधारोपण से चारा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण से जल स्रोत बढ़ेंगे और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने क हा कि पिछले दिनों क्षेत्र में दो हजार जल तलैया का निर्माण किया गया था उससे निकलने वाली मिट्टी को रोकने के लिए पौधारोपण आवश्यक था। जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि विगत 15 वर्षों से जल उगाओ अभियान का संचालन किया जा रहा है जिससे कि जल, जंगल और जमीन सुरक्षित रह सके। हमारा उद्देश्य भूमिगत जल को बढ़ावा देना है जिससे कि परंपरागत जल स्रोत पुनर्जीवित हो सके और स्थानीय लोगों की पानी की समस्या समाप्त हो। इस मौके पर नव निर्वाचित ग्राम प्रधान हेमलता देवी, अध्यक्ष विनीता देवी, गीता देवी, संगीता देवी, वार्ड सदस्य कुसुम पंवार, रामेश्वरी देवी, पूरन सिंह, जमुना देवी, प्रीति देवी, मंदोदरी देवी, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!