शेयर करें !
posted on : April 2, 2021 6:21 pm

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग-थराली-देवाल-मानमती मोटर सड़क पर नियमित बस सेवा का संचालन शुरू होने पर पिंडारी क्षेत्र की जनता ने खुशी जाहिर की है। देवाल के ब्लाक प्रमुख ने इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दरअसल पिछले दो वर्ष पूर्व तक कर्णप्रयाग-थराली-देवाल-खेता मोटर सड़क पर नियमित बस सेवा का संचालन होता था। परंतु अचानक रूपकुंड पर्यटन समिति ने इसे बंद कर दिया था। पिछले कुछ समय से पुनः इस सेवा को शुरू करने की मांग क्षेत्रीय जनता के की ओर से उठायें जाने लगी थी। इस पर देवाल के ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने एजेंसी के अधिकारियों से वार्ता की तों एजेंसी ने फिर से सेवा शुरू कर दी हैं। इस बस सेवा को प्रमुख दानू ने हरी झंडी दिखाकर कर मानमती के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि प्रातः सात बजे प्रति दिन बस मानमती से कर्णप्रयाग के लिए चलेगी 11 बजे दोपहर को कर्णप्रयाग पहुंचने के बाद 12 बजे कर्णप्रयाग से मानमती के लिए वापस चलेगी। मानमती बस सेवा शुरू होने पर प्रधान संघ देवाल के ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख हीरा सिंह परिहार, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंह कुंवर, गणेश जोशी, प्रधान मेलखेत उर्वी दत्त जोशी, नलधूरा भवानी दत्त जोशी, क्षेपंस नीमा देवी, जसवंत सिंह कुंवर अरविंद भंडारी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस बस सेवा से पूरे पिंडर क्षेत्र की जनता को काफी अधिक लाभ मिलेगा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!