posted on : May 31, 2022 5:06 pm

गोपेश्वर में कार्यक्रम में डीएम ने 24 लाभार्थियों को किया सम्मानित

गोपेश्वर (चमोली)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केन्द्र पोषित योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद कार्यक्रम गोपेश्वर के पीजी कालेज के जिमनेजियम में किया गया। इस मौके पर सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। जनपद के किसानों, काश्तकारों, उद्यमियों ने केन्द्र पोषित योजनाओं से मिल रहे लाभ पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी वरूण चैधरी ने केन्द्र पोषित योजनाओं के 24 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने केन्द्र पोषित पीएम आवास योजना, किसान निधि, उज्जवला योजना, पोषण अभियान, पीएम मातृत्व वन्दना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, पीएम स्वानिधि योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थी से संवाद करते हुए योजना से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प हर भारतवासी का सम्मान, समृद्वि, सुख शांति एवं कल्याण का है। सरकार की योजनाओं का लाभ सबको मिले, हर गरीब को मिले इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। केन्द्र सरकार की पीएम आवास, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, स्वास्थ्य योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, अयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, मुद्रा योजनाओं से करोडों लोगों को लाभान्वित किया गया है। मा. पीएम ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से आज देश तेजी से विकास कर रहा है। हमारा संकल्प नए भारत का निर्माण, लक्ष्य आत्मनिर्भर और इरादा 130 करोड़ देशवासियों के कल्याण का है। कहा कि सरकार जनता की सेवक है और जनता की सेवा के लिए निरतंर काम कर रही है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेन्द्र रावत, जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूडी, नन्दप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चन्द्र कला तिवारी, जिलाधिकारी वरूण चैधरी, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी कुडियाल, एपीडी आनंद सिंह आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!