शेयर करें !
posted on : July 22, 2023 8:04 pm

क्षेत्र के नौ लिंक मोटर मार्ग भी बाधित

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी विकास खंड में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार को पोखरी-रूद्रप्रयाग मोटर गुनियाला के समीप चट्टान टूटने से सड़क पर पूरी तरह से आवागमन बंद हो गया है। जिससे पोखरी से रूद्रप्रयाग की ओर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतें आ रही है। इस मार्ग के बंद होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों का तहसील मुख्यालय पोखरी से संपर्क कट गया है।

शनिवार को अचानक पोखरी-रूद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर गुनियाला के पास अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने लगे। गनीमत यह रही की उस समय यहां पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है थी अन्यथा कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी। यह मोटर मार्ग पोखरी विकास खंड को रूद्रप्रयाग जिले से जोड़ता है और इस मार्ग पर पोखरी विकास खंड के दर्जनों गांव है जिनका सीधा संपर्क पोखरी तहसील से रहता है। यहां के लोगों के लिए यह एक मात्र सड़क मार्ग है जहां से लोग पोखरी तहसील और बाजार पहुंचकर रोजमर्रा की सामग्री खरीदने के साथ ही अस्पताल तक पहुंचते है। मार्ग बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ है। इसके साथ ही पोखरी ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली नौ सड़कें अवरूद्ध है जिसमें पोखरी-कर्णप्रयाग, पोखरी-गोपेश्वर, गुडम-नैल, सेमी-पनाई, जौरासी-तोणजी, खन्ना-कुजासू, सेमी-मासों सड़क है जहां पर मलबा आने से मोटर मार्ग अवरूद्ध चल रहें हैं जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य पूर्ति, गैस सप्लाई बंद होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग विनगढ के समीप लगातार हो रहे भू धंसाव से आवासीय मकानों को खतरा बन हुआ है।

इधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने कहा पोखरी-रूद्रप्रयाग मोटर गुनियाला के समीप चट्टान टूटने से अवरुद्ध है। सभी मोटर मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!