शेयर करें !
posted on : April 29, 2022 7:32 pm
Independence Day 2026 Greetings

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)। गुरूवार को सुबोध कुमार पुत्र दलीराम निवासी गजरौला,अथपल, जिला बिजनौर (उप्र) की ओर से कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनकी पुत्री के ससुरालियों की ओर से बार-बार दहेज के लिए उत्पीडन किया गया, जिस कारण उसकी मृत्यु हो गयी है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर विभिन्न धाराओं में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम राजन आदि मामला पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली की ओर से की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वालयशवन्त सिंह चैहान की ओर से महिला संबंधी अपराध की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये त्वरित कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में अभियोग के अभियुक्त ’राजन (उम्र-34 वर्ष) पुत्र मूलचन्द्र, निवासी-गोविन्दनगर, थाना-कोटद्वार, जनपद पौड़ी’ को पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार द्वारा जारी नोटिस के क्रम में उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल मय पुलिस टीम की ओर से अभियुक्त को गोविन्द नगर कोटद्वार से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया’ गया। जहां से उसे न्यायायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

पुलिस टीम

1.पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली
2.उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल
3.आरक्षी चन्द्रपाल
4.आरक्षी संजय सिंह

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!