शेयर करें !
posted on : February 24, 2022 2:25 pm

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को लकड़ी पड़ाव के पास सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चैहान ने जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की ओर से थाना क्षेत्रान्तर्गत देखरेख शान्ति/कानून व्यवस्था संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति इन्द्रीश को रू. 8,830 एक एक सट्टा डायरी के साथ स्कूल गेट नम्बर- 03 लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार के पास जुआ का सट्टा लगाते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मामला पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में जुआ, सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीम में आरक्षी चंद्रपाल और संतोष कुमार शामिल थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!