शेयर करें !
posted on : July 6, 2026 7:05 pm

गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में स्पाई कैमरे से वीडियो और फोटो बनाने का प्रयास एक श्रद्धालु को भारी पड़ गया जब पुलिस ने उसे ऐसा करते हुए पकड़ लिया और उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी।

बदरीनाथ धाम की सुरक्षा, गोपनीयता और धार्मिक मर्यादा को भंग करने का प्रयास एक श्रद्धालु को भारी पड़ गया। मंदिर के गर्भगृह में स्पाई कैमरे के जरिए अवैध रूप से वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़े गए एक व्यक्ति के खिलाफ चमोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार जांच में आरोपी की पहचान नोहर मुंबई निवासी जयप्रकाश पांडे मंदिर के गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे की सहायता से वीडियो और फोटो बना रहा था जो मंदिर प्रशासन के नियमों और सुरक्षा मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है।

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के तहत चालानी कार्रवाई की। मंदिर की गोपनीयता और धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए उसके पास मौजूद सभी वीडियो और फोटो तत्काल डिलीट करवाए गए।

चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!