हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने दो लोगों को मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े चोर पहले भी चोरी के मामले में जेल भेजे जा चुके हैं। गिरफ्तार चोर जो 3 दिन पहले ही जेल से सजा काटकर बाहर आए हैं। ऋषभ कटारिया पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी दौड़बसी रोशनाबाद और उसके साथ नाजिम पुत्र मुन्ना निवासी शाहजहांपुर यूपी को पुलिस ने दोबारा मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 14 जुलाई की रात को रोशनाबाद निवासी राजपाल के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने घर में रखे दो मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। सिडकुल पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि शनिवार रात करीब 2 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ऋषभ अपने एक साथी के साथ सिडकुल क्षेत्र में एक वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों को महिंद्रा चौक के पास से धर दबोचा। दोनों की निशानदेही पर चुराए गए दोनों मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!