शेयर करें !
posted on : June 15, 2021 8:30 pm

गोपेश्वर (चमोली)। डीजीपी के निर्देशो पर शराब कारोबारी से पैसों के लेंन देंन में संलिप्त एसओजी कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान ने प्रारंभिक जांच के बाद निलंबित कर दिया है।जबकि मामले में सीईओ स्तरीय जांच अभी जारी है।

बता दे कि चमोली में तैनात एसओजी टीम के कांस्टेबल अनिल कुमार पर नंदप्रयाग अंग्रेजी शराब की दुकान के संचालक ने भरत सिंह ने अवैध रूप से और डरा धमका पैसा वसूल करने का आरोप लगाया था।जिसकी शिकायत भरत सिंह ने सिपाही के खाते में हुए पैसों के लेनेदेन की बैंक डिटेल के साथ उत्तराखण्ड के डीजीपी अशोक कुमार से मेल के माध्यम से की थी।शिकायत का संज्ञान लेते ही डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक चमोली को तत्काल मामले पर कार्यवाही करने और जांच करवाने के निर्देश दिए थे।डीजीपी के निर्देशों पर एसपी चमोली ने एसओजी टीम में तैनात कांस्टेबल अनिल कुमार और मनोज कुमार सुंदरियाल को एसओजी टीम से हटाकर लाईन हाजिर कर दिया था।साथ ही एसपी के द्वारा मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर को सौंपी थी।कांस्टेबल अनिल कुमार को प्रारंभिक जांच में दोषी पाते हुए एसपी चमोली के द्वारा निलंबित कर दिया गया है।मामले में जांच अभी जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!