शेयर करें !
posted on : June 19, 2026 5:41 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन चालक ने जज का स्टीकर लगाकर रौब झाड़ने और टोल बचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए वाहन से स्टीकर हटवाकर चालान कर दिया।

शुक्रवार को पाण्डुकेश्वर चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक रूकम सिंह रजिस्ट्रेशन चेकिंग बैरियर पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान वाहन संख्या यूपी-14 डीएन-9554 अन्य वाहनों की लंबी कतार को गलत दिशा से पार कर आगे निकलने की कोशिश करता मिला। वाहन पर जज लिखा स्टीकर भी लगा हुआ था। पीछे चल रहे अन्य वाहन चालकों ने भी इस वाहन चालक की तेज और लापरवाह ड्राइविंग की शिकायत पुलिस से की।

चैकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में गोला लखीमपूर खीरी निवासी चालक अभय सिंह ने बताया कि वाहन उसके मित्र का है और उसके मित्र का भाई लखनऊ कोर्ट में कार्यरत है। बताया कि जांच में यह भी पता चला कि वाहन पर लगा जज स्टीकर किसी अधिकृत पहचान के लिए नहीं था, बल्कि टोल टैक्स बचाने और लोगों पर धौंस जमाने के उद्देश्य से लगाया गया था।

इस पर कार्रवाई करते हुए वाहन से स्टीकर हटवाया गया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया। चालक को भविष्य में इस प्रकार के भ्रामक स्टीकर का इस्तेमाल न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!