posted on : July 11, 2024 5:31 pm

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे जोशीमठ से डेढ किलोमीटर पीछे जोगीधारा के समीप पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है। हालांकि यहां पर पैदल आवाजाही शुरू हो गई है लेकिन यात्रियों के वाहन अभी भी वहां पर फंसे हुए है। हाइवे न खुलने के कारण दूरस्थ इलाकों में बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव के लिए पहुंचे मतदान कर्मियों को ईवीएम के साथ हेलीकाप्टर से गोपेश्वर महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम तक लाया जा रहा है।

बदरीनाथ हाइवे पर जोशीमठ के पास तीन दिनों से पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलवा आने के कारण हाइवे बाधित चल रहा है। हालांकि एनएच की ओर ये यहां पर मार्ग खोलने के लिए दिन रात पसीना बहाया जा रहा है लेकिन बार-बार उपर से भारी बोल्डर आने से मार्ग खुलने में दिक्क्ते आ रही है। गुरूवार की सुबह पैदल यात्रियों के लिए मार्ग खोल दिया है किंतु यात्रा वाहन दोनों ओर होने के कारण यात्रियों के वाहन अभी भी यहां पर फंसे हुए है।

बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ है। दुरस्थ क्षेत्र के मतदान कर्मियों को गुरूवार को वापस लौटना है लेकिन मार्ग बाधित होने के कारण इनको वापस लाने के लिए हेलीकाप्टर की व्यवस्था की गई है। इन कर्मियों को ईवीएम के साथ हेलीकाप्टर से वापस गोपेश्वर पहुंचाया जा रहा है। जिसमें नीती घाटी के दुरस्थ क्षेत्र के मतदेय स्थल द्रोणागिरी, जुम्मा, कोषा, अरूडी, पटुडी शामिल है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!