शेयर करें !
posted on : April 20, 2022 5:28 pm
Independence Day 2026 Greetings

कक्षा छह से आठ तक में 29 बच्चों ने लिया प्रवेश

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर में बुधवार को प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छह, सात और आठ में 29 बच्चों ने प्रवेश लिया। जिनका विद्यालय परिवार की ओर से फूलमालाओं और पुरस्कार देकर स्वागत किया गया।

विद्यालय में आयोजित प्रवेशोत्सव के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रवेशोत्सव इस नई परंपरा से आने वाले छात्रों में अध्ययन के प्रति उत्साह के साथ ही सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों की रूचि बढ़ रही है जो एक बेहतरीन कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा में काफी सुधार आया है और वे भी प्राइवेट विद्यालयों से स्पर्धा करते हुए आगे निकल रहे है। उन्होंने कहा कि गरीब छात्रों को भी अच्छी शिक्षा पाने का मौका मिल रहा है। इससे उनमें भी हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक तथा बेसिक कर्मवीर सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों और नव आगंतुक छात्रों का स्वागत किया। तथा विद्यालय की इस वर्ष की उपलब्धियों को रखा। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष गौरा देवी, शिक्षक अनूप खंडूरी, ज्योति कपरूवाण, प्रमोद पांडेय, अनीता आर्या, भुवनेश्वरी चैहान, जानकी परमार, धर्म सिंह चैहान आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!