posted on : December 25, 2020 6:19 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी की जंयती सुशासन दिवस के रूप में मानाई गई। चमोली जनपद के सभी नौ विकासखंड मुख्यालयों व 39 न्याय पंचायतों में विशेष कार्यक्रमों के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेय के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्वांजलि दी गई। इस अवसर देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की नई किस्त जारी करते हुए देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। जिले में 47309 कृषक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकृत है। प्रधानमंत्री ने देश के कृषकों को संबोधित करते हुए नए कृषि सुधार कानूनों के फायदे भी बताए। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए सभी विकासखंडों एवं न्याय पंचायतों में बडी संख्या में कृषक मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषको को संबोधित करते हुए कहा कि हर किसान का जीवन आसान बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्व है। आज सिर्फ खेती ही नही बल्कि उनकी सरकार किसानों को पक्का घर, शौचालय, साफ पानी, मुफ्त गैस व बिजली कनेक्शन, आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ हमें नई एप्रोच के जरिए कृषि को आधुनिक बनाना है। कहा कि मौजूद कृषि सुधारों के जरिए किसान अपनी उपज को जहाॅ अच्छा दाम मिले वहां बेच सकते है। उन्होंने कृषि सुधारों के बारे में फैलाए जा रहे भ्रम और अफवाहों को दूर करते हुए कृषकों को कृषि सुधारों कानून से होने वाले फायदे भी गिनाए।

जिले में सुशासन दिवस पर जिले में एनआरएल के पांच ग्राम संगठनों को कृषि विभाग के माध्यम से 80 प्रतिशत सब्सिडी पर फार्म मशीनरी उपलब्ध कराई गई। जिसमें थराली में पिण्डर घाटी ग्राम संगठन, कर्णप्रयाग में जयबद्री ग्राम संगठन, दशोली में गौरा देवी स्वयं सहायता समूह, रूद्रनाथ स्वयं सहायता समूह सिरोली तथा जय धारी मां स्वयं सहायता समूह सैकोट को फार्म मशीनरी दी गई। दशोली विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री पुष्पा पासवान, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख विनीता देवी, गोपेश्वर नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, दशोली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बत्र्वाल, मुख्य कृषि अधिकारी राम कुमार दोहरे, एसीएओ जीतेन्द्र भाष्कर, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!