posted on : March 7, 2021 6:36 pm

नंदप्रयाग (चमोली)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर रविवार को स्वछता संकल्प हर रविवार कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत नंदप्रयाग विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां इच वन टीच वन के तहत महिलाओं को स्वच्छता के साथ ही पढ़ाई के जागरूक करना का अभियान भी संचालित किया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। वहीं पंचयत की ओर स्वच्छता अभियान के लिये भुवन रावत का ब्रांड अम्बेसडर चुना गया।

नंदप्रयाग में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सामाजिक कार्यों के लिये कमला रावत, ऐपण कला के क्षेत्र में कार्य करने के लिये मंजू रौतेला, कोरोना वॉरियर मोनिका रौतेला व आशा कार्यकर्ती हेमा बिष्ट, लोक गायन के लिये बसंती देवी, सामाजिक व स्वच्छता के क्षेत्र में लक्ष्मी प्रसाद मालगुडी तथा नगर की महिला पर्यावरण मित्र कमलेश, रति देवी, पिंकी, राजबाला व सुनीता देवी को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं को गीले-सूखे कूड़े के पृथक्करण व कम्पोस्ट खाद बनाने की जानकारी दी गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने कहा कि नगर में स्वच्छता के साथ ही अन्य गतिविधियों को बढावा देने की मंशा से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। भविष्य में कार्यक्रमों को भव्य रुप दिया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रघुबीर राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!