-ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि आग रोकने के लिए सामुहिक प्रयास जरूरी

-वनाग्नि रोकने के लिए स्वयंभू फाउंडेशन आया आगे

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लाक सभागार में आयोजित प्रशासन, विभिन्न विभाग और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में आग से जंगलों को बचाने के लिए सामुहिक भागीदारी पर बल दिया गया। बताया गया कि स्वयंभू फाउंडेशन के सहयोग से गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए ब्लाक के अतिसंवेदनशील 14 गांवों को चयनित कर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।

शुक्रवार को आयोजित बैठक में एसडीएम एसके पांडे ने बताया कि स्वयंभू फाउंडेशन के अनुरोध पर आयोजन किया गया है। जिसके तहत स्कूली बच्चों के माध्यम से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तैयार पोस्टरों के साथ स्कूली बच्चे या अन्य कलाकार गांवों में एक सप्ताह तक नुक्कड़ नाटक करेंगे। जिनमें जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा, वनों को आग से बचाने के उपाय और वनों को पर्यावरण से लाभ के बारे में बताया जाएगा। जिसके लिए कलाकारों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बैठक में स्वयंभू फाउंडेशन के विभू महापात्रा ने बताया कि आग पर्यावरण के लिए एक आपदा है और आपदा को जागरूकता से ही रोका जा सकता है। बैठक में तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, बीडीओ डीएस रावत, खंड शिक्षा अधिकारी कैना चैहान, जलसंस्थान के मनमोहन राणा, रेंजर पंकज ध्यानी और एनके नेगी, सहायक पंचायत अधिकारी एमएम नगवाल, कांति प्रसाद डिमरी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!