posted on : August 12, 2025 7:23 pm

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय की नगर पालिका चमोली-गोपेश्वर के तत्वाधान में हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान  पर महिलाओं ने रंगोली आयोजन किया।

पालिकाध्यक्ष संदीप रावत के तत्वाधान में लगाए गए अभियान में नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए कूड़ा स्थलों को चिह्नित कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने जिसमें पालिका द्वारा डे-एनयूएलएम के माध्यम से गठित 20 स्वयं सहायता समूहों द्वारा रंगोली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नगरवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैंकने तथा कूड़े को पालिका के कूड़ा वाहन में डालने के साथ ही पर्यावरण मि़त्रों को देने की अपील की। कहा कि इससे सार्वजनिक मार्ग स्वच्छ तो रहेंगे ही अपितु सुंदर नगर की परिकल्पना भी साकार होगी। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त नगर बनाने के लिए हथकरघा/स्वदेशी सामाग्रियों का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की। स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाई गई रंगोली का मूल्याकंन कर स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। पालिका प्रशासन की ओर से बुनकर सेवा केंद्र चमोली के सहयोग से बस स्टैण्ड गोपेश्वर में हैंडलूम मशीनों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बुनकर केंद्र के प्रशिक्षण और महिलाओं ने हस्तशिल्प के माध्यम से तिरंगे का निर्माण भी किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र सिंह रावत समेत पालिका कर्मचारी और पर्यावरण मित्र भी मौजूद रहे।

पोखरी। नगर पंचायत ने हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल और अधिशासी अधिकारी बीना नेगी के नेतृत्व में टैगोर इन्टर कालेज विनायकधार पोखरी के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण मित्रों के साथ पोखरी  विनायक धार से पोखरी गोल बाजार जागरूकता रैली निकाली। नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर में तिरंगा फहराने और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छता बनाये रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इस अवसर पर पर्यावरण पर्यवेक्षक अनुराग रावत,  पंकज पुरोहित, सभासद प्रशान्त पन्त, गिरीश किमोठी आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!