हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक युवती को बंधक बनाकर चार लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रूड़की निवासी पीडि़ता ने कोर्ट में चार व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि सिडकुल के रहने वाले मनीष कुमार पुत्र संदीप कुमार, संदीप कुमार पुत्र नामालूम निवासीगण सिडकुल, सादाब पुत्र लालू और देवेंद्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद उसे नशे की गोलियां कोल्ड ड्रंींक मंें मिलाकर पिला दी। चारों ने दो दिन बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता ने रास्ते मंे रोककर गली-गलौच व मारपीट करने का भी आरोप लगया। पुलिस में मामले की सुनवायी न होने पर पर पीडि़ता ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगायी। पीडि़ता की व्यथा सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस को मुकद्मा दर्ज करने के आदेश दिए। सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!