ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

मंगलवार को हो रही बारिश से मौसम सर्द हुआ

श्री बदरीनाथ धाम में भी बढ़ी सर्दी

केदारनाथ। केदारनाथ धाम में मंगलवार सुबह से बादल छाये रहे तथा दोपहर से बारिश शुरू हो गयी, वहीं उपरी चोटियों पर बर्फवारी शुरू हो गयी जिससे मौसम पहले से अधिक सर्द हो गया। हालांकि मंदिर समिति तथा प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए अलाव, शैल्टर, गर्मपानी आदि की व्यवस्था की है। केदारनाथ में बरसात के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रतिदिन अठारह से बीस हजार तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे है। सोमवार तक कुल 1609913 (सोलह लाख नौ हजार नौ सौ तेरह) तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच गये है तथा अब तक साढ़े छयालीस लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंच गये है। इनमें से सबसे अधिक तीर्थयात्री अभी तक केदारनाथ धाम पहुंचे है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष ने विगत रविवार को केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया सर्द मौसम के मद्देनजर मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि तीर्थयात्रियों की हर संभव सहायता की जाये तथा मंदिर दर्शन में सुगमता से हों। बताया कि यात्रा की शुरुआत से ही बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह भी केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के बीच मौजूद हैं निरंतर यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए है। अभी तक 1524798 (सवा पंद्रह लाख) तीर्थ यात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे गये है जबकि अभी यात्रा में एक से डेढ़ महीने का समय बाकी है उम्मीद है कि तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!