गोपेश्वर/थराली/पोखरी/देवाल/कर्णप्रयाग (चमोली)। कोरोना वैक्सिनेशन की तैयारियों को लेकर चमोली जिले के विभिन्न चिकित्सालयों में शुक्रवार को ड्राई रन अर्थात पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें 213 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। जिसमें से 14 पर प्रतिकूल असर देखने को मिले।

जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि जिले मे टीकाकरण को लेकर सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार स्वास्थ्य महकमे ओर से चिह्न्ति दस स्थानों पर पूर्वाभ्यास किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीएस राणा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के वैक्सीनेशन को लेकर 10 सेशन साईड़ जिसमें जिला चिकित्साल गोपेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ, घाट, कर्णप्रयाग, पोखरी, थराली, गैरसैण एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दशोली, नारायणबगड व देवाल में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास में जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में 20, दशोली 14, घाट 25 गैरसैण 18, देवाल 25, नारायणबगड 25, थराली 25, जोशीमठ 25, कर्णप्रयाग 24, पोखरी 25 कुल 226 में से लाभार्थियों में  से 213 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।  जिसमे से 14 लाभार्थियों में प्रतिकूल असर भी देखा गया। जिससे टीकाकरण के दौरान इस तरह की समस्या से निपटा जा सके। प्रत्येक सेशन साईड में प्रतीक्षा कक्ष, टीकाकरण कक्ष, निगरानी कक्ष की व्यवस्था की गई थी। पूर्वाभ्यास के दौरान जिन लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गयी उन्हे 30 मिनट के लिए निगरानी कक्ष में रखा गया। जिससे यह पता लग सके कि वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नही हो रहा है।

सीएमओ ने बताया कि जनपद के सभी सेशन साईड पर पर्यवेक्षक तैनात किये गये है। जिनमे जोशीमठ के लिए आशीष सती, दशोली, डा. उमा रावत, घाट विपिन मालगुडी, कर्णप्रयाग एवं पोखरी के लिए डा. एमएस खाती, नारायणबगड- रचना, चन्द्रकला मंमगाई, थराली, शोबन सिंह नेगी, देवाल महेश देवराडी, गैरसैण पीएस बोरा शामिल है। जिलाधिकारी ने दशोली ब्लाॅक मुख्यालय पर आयोजित पूर्वाभ्यास का जायजा लिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!