शेयर करें !
posted on : May 23, 2026 7:03 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को पत्र भेजकर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर शुरू करने की मांग उठाई है।

सांसद को भेजे पत्र में पूर्व विधायक भंडारी ने कहा कि चमोली जनपद में बड़ी संख्या में लोग किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को देहरादून एवं अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों और उनके परिजनों पर आर्थिक एवं मानसिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में डायलिसिस मशीनें, तकनीशियन एवं आवश्यक स्टाफ उपलब्ध कराया जाए तो अनेक मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सकेगा और उनकी परेशानियां कम होंगी। पूर्व मंत्री ने सांसद से इस गंभीर विषय पर जल्द कार्रवाई करते हुए जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सेंटर प्रारंभ कराने का अनुरोध किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!