शेयर करें !
posted on : September 15, 2023 7:15 pm

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आवाह्न पर शुक्रवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यालय पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें केंद्र सरकार से महिला आरक्षण बिल पास करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

महिला कांग्रेस चमोली की जिलाध्यक्ष ऊषा रावत ध्वजारोहण किया गया। उज्वल भारत की शपथ ली गई और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में केन्द्र सरकार से महिला आरक्षण बिल को पास करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। साथ ही महिला कांग्रेस को चमोली जिले में मजबूत करने और संगठन को वृहद रूप देने के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़े जाने की बात भी की गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवांण, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, मनीष नेगी, कुंवर भंडारी, भगत कनियाल, संदीप झिंक्वांण, नरेन्द्र भारती, जयवीर नेगी, दर्शन लाल, मदन लाल, प्रताप लाल, श्याम लाल, मदन लोहानी, किशोरी लाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!