शादी का सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे, तब हुआ हादसा

नई टिहरी। टिहरी जिले में नैनबाग तहसील क्षेत्र के बेल परोगी मोटर मार्ग पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार पांच लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये है। घ्घटना बीती बुधवार रात्रि की है। ये लोग विकासनगर से शादी का सामान लेकर अपने गांव बेल परोगी वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, यूटिलिटी वाहन संख्या यूके07सीए 2711 विकासनगर से शादी का सामान लेकर आ रहा था। इस बीच बेलगांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। यूटिलिटी वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना पाकर राजस्व और थाने की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। घटना में तीन लोगों की मौत तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

हादसे में मृतक

गोविंद सिंह खत्री पुत्र स्व. भगत सिंह खत्री निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 48 वर्ष ।

राजेश पुत्र सरफ सिंह निवासी ग्राम सड़ब पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 32 वर्ष।

कुंवर सिंह पुत्र देह सिंह निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 68 वर्ष।

घायलों में

बलवीर सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोवर सिंह निवासी सड़ब मल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष।

मनोज राणा (चालक) पुत्र बलदेव सिंह राणा निवासी ग्राम सड़ब तल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 34 वर्ष।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!